Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People immersed in New Year's celebrations

Amethi News: नए साल के जश्न में डूबे लोग

Wed, 01 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
People immersed in New Year's celebrations
गौरीगंज बाजार में गिफ्ट खरीदती युवतियां। -संवाद
अमेठी सिटी। नववर्ष को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। लोगों ने जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया। शाम होते ही लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने में जुट गए। कुछ लोगों ने होटल, रेस्टोरेंट में जाकर नए साल पर जश्न मनाया तो कुछ लोगों ने घरों में ही केक काटकर नए साल का स्वागत किया। लोगों ने वर्ष 2024 को अलविदा कहकर नए साल 2025 का तहेदिल से स्वागत किया।
विज्ञापन




नए साल को लेकर सबसे अधिक जोश युवाओं में देखने को मिला। युवाओं ने देर शाम जमकर धमाल मचाया। लोग शाम से ही अपने करीबियों को नए साल की बधाइयां देने लगे। सोशल मीडिया पर भी बधाई दी। हर किसी ने अपने तरीके से नए साल की मुबारकबाद दी। उल्लास के बीच इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाने, अपने प्रियजनों को खास महसूस कराने के लिए लोगों ने एक-दूसरे को उपहार भी दिए।
विज्ञापन



नववर्ष को लेकर 31 दिसंबर को बाजार भी सजे थे। तरह-तरह के गिफ्ट आइटम से दुकानें सजी थीं। लोग भी उत्साह के साथ खरीदारी करने पहुंचे। शहर के होटल, रेस्टोरेंटों में 31 दिसंबर की रात यादगार बनाने के लिए म्यूजिक, लाइट और लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। गुलदस्तों, फूलों की दुकानें भी सजीं थीं। गुलदस्ते में गुलाब के साथ डेजी, स्टॉर व ऑर्किट भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूल व्यापारी राजेंद्र सैनी ने बताया कि नए साल में 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक लोग फूल व गुलदस्तों की खरीदारी करते हैं। एक-दूसरे को बधाई देने के लिए गुलदस्ते देते हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल, जायस, तिलोई, फुरसतगंज, रामगंज आदि क्षेत्रों में लोगों ने गर्मजोशी से नए साल का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed