फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People enraged by the murder of a woman, blocked the road

Amethi News: महिला की हत्या से भड़के लोग, लगाया जाम

Sat, 29 Jun 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
People enraged by the murder of a woman, blocked the road
महिला की हत्या के बाद भड़के लोग, मौके पर मौजूद पुलिस।
अमेठी। संग्रामपुर इलाके में बृहस्पतिवार को मिले महिला के शव की पहचान के बाद शुक्रवार को परिजन भड़क गए। परिजनों ने अमेठी-किठावर मार्ग पर शव रखकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इधर, पुलिस के मुताबिक, महिला की गोली लगने से मौत हुई है। देररात इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों के प्रदर्शन के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। काफी मान-मनव्वल के बाद परिजनों ने शव को सड़क के किनारे किया। 
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के छाछा गांव में स्थित बढैवा की बाग में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। मृतका के सिर पर घाव के निशान थे। चेहरा ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान की कोशिश शुरू की तो शुक्रवार को मृतका की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव बाजार निवासी स्व. सहदेव मौर्य की पुत्री उर्मिला (33) के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवारी जन व ग्रामीण उग्र हो गए। महिला का शव अमेठी-किठावर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सीओ लल्लन सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। परिवारीजन का आरोप हैं कि उर्मिला का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, और लाश को फेंक दिया गया। काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटा कर किनारे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन लगा रहे गंभीर आरोप
मृतका के परिजन बंटेस मौर्य ने बताया कि उर्मिला बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे बैंक के लिए निकली थी। हालांकि परिजनों का दावा है कि उन्हें पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि उसका अपहरण कर कैसे घटना को अंजाम दिया गया और कैसे वहां शव पहुंचा। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मृतक की मां और बहन निशा ने बताया कि अपहरण करके गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया जा रहा है

घर पर रहती थी मां-बेटी

अमेठी। मृतका उर्मिला के पिता सहदेव और बड़े भाई अशोक की मौत पहले हो चुकी है। दो छोटे भाई ज्ञानेंद्र और प्रमोद दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। मृतक उर्मिला अपनी मां शांति के साथ घर में रहती थी। मृतका काआठ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, लेकिन ससुराल से विवाद चल रहा था और वह मायके में रहती थी। मां की देखभाल करती थी। दोनों भाई दिल्ली से निकले और शुक्रवार देर शाम घर पहुंचे।



घर से 15 किलोमीटर दूर मिला शव
मृतका उर्मिला का विवाह प्रतापगढ़ में हुआ था। ससुराल से अनबन चल रही थी। मुकदमा भी चल रहा था। बैंक के लिए निकली उर्मिला के साथ कैसे और क्या अनहोनी हुई, कि उसका शव घर से करीब 15 किलोमीटर दूर छाछा गांव स्थित बाग में मिला है। सिर पर चोट के निशान और चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ इन सब पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।



एसपी बोले, सिर में लगी गोली
महिला की गोली मार कर हत्या को लेकर एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से पता चला कि महिला के सिर में एक गोली फंसी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेजा गया। कुछ लोग विरोध कर रहे थे। उन्हें समझा दिया गया है। तहरीर मिली है। मुकदमा लिखा जा रहा है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed