फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People deprived of vaccination will be marked door-to-door

डोर-टू-डोर चिह्नित होंगे टीकाकरण से वंचित लोग

Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
People deprived of vaccination will be marked door-to-door
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमितों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या के बाद जिला प्रशासन बचाव के प्रति सक्रिय हो गया है। गुरुवार को सीडीओ ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर मेें उपचार व बचाव कार्य की अफसरों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के बाद सीडीओ ने डोर-टू-डोर अभियान संचालित कर टीकाकरण से वंचित व कोविड लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार व बचाव कार्य कर जिले को संक्रमण मुक्त बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड एंड कमांड सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक में कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों/नियमित टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने 24 से 29 जनवरी तक अभियान के दौरान घर-घर जाने वाली तीनों टीमों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। अभियान के बाद रिपोर्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घर-घर जाने वाली टीमों को प्रशिक्षित कर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा सैनिटाइजर के साथ सर्वे अभियान को सफल बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करने के साथ कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों को टीम के द्वारा मेडिसिन किट उपलब्ध कराते हुए निगरानी करने को कहा। सर्वे टीम के द्वारा घर-घर जाकर प्रारूप के अनुसार सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा। सर्वे के पूर्ण होने पर प्रत्येक घर पर जागरुकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया स्टिकर लगाया जाएगा।
अभियान के दौरान यदि किसी टीम के सदस्यों को किसी घर में एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) का रोगी मिलता है तो उन रोगियों की पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी। इसकी सूचना तत्काल संबंधित मेडिकल अफसर (एमओआईसी) को देनी होगी।

संबंधित एमओआईसी द्वारा तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से ऐसे रोगियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए उपचार करने तथा क्षेत्रों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन करते हुए बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रीतू चौधरी, डीडीओ तेजभान सिंह, डॉ. सीएस अग्रवाल, डीपीआरओ श्रीकांत यादव व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed