{"_id":"68618b30e3fde724430216b6","slug":"people-came-in-support-of-the-mla-expelled-from-sp-amethi-news-c-96-1-ame1002-143535-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सपा से निकाले गए विधायक के समर्थन में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सपा से निकाले गए विधायक के समर्थन में आए लोग
Mon, 30 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में सपा से निकाले जाने के बाद विधायक के आगमन से पहले लगे बैनर। -संवाद
अमेठी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी से निष्कासित गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में अब आम लोग भी खुलकर सामने आने लगे हैं। जामों से लेकर मुसाफिरखाना तक ग्रामीणों ने सड़कों के किनारे बड़ी संख्या पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा गया है कि जहां आप, वहां हम…पूर्ण समर्थन, जय राकेश।
सड़क किनारे लगे इन पोस्टरों को देखकर साफ है कि विधायक के सपा से बाहर होने के बाद भी उन्हें क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। मुसाफिरखाना कस्बे, हाईवे किनारे, नंदमहार गांव और आसपास के इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। लोगों की मानें तो यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि विधायक के साथ जुड़ाव और भरोसे की एक अभिव्यक्ति है।
दरअसल, बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय और अभय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही गौरीगंज की राजनीति में हलचल तेज है। विधायक राकेश प्रताप सिंह अब पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि वे अगला चुनाव किस दल से लड़ेंगे और कितना जनसमर्थन उनके साथ रहेगा।