फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People being made aware with thermal screening

संक्रमण मुक्त हो रहे जिले के कंटेनमेंट जोन

Sun, 12 Jul 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
People being made aware with thermal screening
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले दो-तीन दिन में जिन गांवों व मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिले थे उन्हें संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश तेजी से चल रही है। गठित टीमें संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची को अपडेट करने तो स्वास्थ्य टीमें लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें जागरूक करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के उपकेंद्र प्रथम की एक महिला व जायस का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शनिवार को भी बाजार शुकुल थाने का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकला। इन मरीजों से स्थानीय लोगों में संक्रमण न फैले, इसके लिए सभी स्थानों को संक्रमण मुक्त करने की कोशिश तेज हो गई है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में गठित टीमें सभी कंटेनमेंट जोन को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइज करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

रविवार को नामित टीमों ने कंटेनमेंट जोन में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के साथ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना एकत्र करने का काम किया। स्वास्थ्य टीमों ने ग्रामीणों को घर के अंदर रहने, बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने तथा मोबाइल में आरोग्य सेतु व आयुष कचव एप डाउनलोड करने की अपील करते हुए बचाव के प्रति जागरूक किया। जिन गांव व मोहल्लों में मरीज मिले हैं वहां की सीमा सील कर डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करते हुए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed