फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are suffering from heat, temperature reaches 40 degrees

Amethi News: गर्मी से लोग बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 09 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat, temperature reaches 40 degrees
अमेठी शहर में धूप से बचने के लिए सिर पर अगोछा रखकर गुजरते युवा। संवाद
अमेठी सिटी। जून की बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। गौरीगंज सहित पूरे जिले में गर्म हवाओं और तपती धूप के कारण सड़कों से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम के चलते इक्का-दुक्का लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी राजकुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 10 बजे ही ऐसा लगने लगा मानो दोपहर हो गई हो। छांव में बैठना ही एकमात्र सहारा है। वहीं, बाजार में दुकान चलाने वाले अशोक वर्मा का कहना है कि ग्राहक दोपहर में बिल्कुल नहीं निकलते, जिससे कारोबार पर असर पड़ा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और दोपहर बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन



नमी की मात्रा अधिकतम 83 और न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। डॉक्टरों ने इस मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में कम बाहर निकलने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे में वर्षा की संभावना नहीं है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। हवा सामान्य गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed