{"_id":"6876aad49c250fcea907de87","slug":"pensioners-demonstrated-and-submitted-a-memorandum-amethi-news-c-96-1-ame1002-144669-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेंशनर्स ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेंशनर्स ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Wed, 16 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को धरना देकर केंद्र सरकार से आठवां वेतन आयोग तत्काल गठित करने और वित्तीय विधेयक 2025 में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज प्रीति तिवारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ददन सिंह और मंत्री विद्याशंकर द्विवेदी ने कहा कि 16 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार की ओर से आयोग गठित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। ये वादा पूरा न होने से पेंशनर्स में नाराजगी है। संरक्षक जीवन प्रकाश सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि विधेयक 2025 के प्रस्तावित बदलावों से एक ही संवर्ग के पेंशनर्स के बीच भेदभाव की स्थिति बन रही है। पेंशन का पुनरीक्षण वेतन संशोधन से अलग नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन में संगठन मंत्री रामकृष्ण, प्रचार मंत्री सुरेश नारायण, उपाध्यक्ष दिनेश नारायण मिश्र, उपमंत्री नंदलाल मिश्र, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे सहित कई पेंशनर्स शामिल हुए।