{"_id":"5e91e5508ebc3e6fd43b5f24","slug":"payment-of-2-33-corore-amethi-news-lko5173189177","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति के हस्तक्षेप पर हुआ 2.33 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति के हस्तक्षेप पर हुआ 2.33 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। धान क्रय केंद्र पर फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए परेशान किसानों की शिकायत रंग लाई। मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हस्तक्षेप पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने 2.33 करोड़ रुपये का भुगतान कराते हुए अवशेष किसानों का भुगतान तीन दिन में करने को कहा है।
फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद में पीसीएफ एजेंसी के कई क्रय केंद्र धान खरीद पूरी होने के बावजूद किसानों को 13,02,45,696 रुपये का भुगतान दबाकर बैठी हैं। क्रय केंद्र के साथ जिला प्रशासन की परिक्रमा के बावजूद भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने इसकी शिकायत केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी से की।
किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को तीन दिन में किसानों का भुगतान कराने का निर्देश दिया तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री की पहल पर सक्रिय एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पीसीएफ प्रबंधक को चेतावनी पत्र जारी करते हुए शनिवार को 2,33,18,142 रुपये का भुगतान कराते हुए अवशेष किसानों का भुगतान तीन दिन में करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने किसानों का भुगतान लंबित रहने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
धन नहीं मिलने से उपजे हालात
पीसीएफ प्रबंधक मीनाक्षी यादव ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम में धान की आपूर्ति करने के बाद भुगतान नहीं होने से किसानों का भुगतान लंबित था। डीएम के निर्देश पर शासन व एफसीआई से भुगतान हो रहा है जिसके बाद सभी किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही है। दो दिन में सभी किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।