फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients with stomach pain increased with heat

Amethi News: गर्मी के साथ बढ़े पेट दर्द के मरीज

Sun, 18 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Patients with stomach pain increased with heat
गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल की ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
अमेठी सिटी। मई में तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 95 तो इमरजेंसी में 22 मरीज पेट दर्द के पहुंचे। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन व उल्टी की समस्या का इलाज कराने भी लोग आए।
विज्ञापन



तापमान बढ़ने के साथ जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लोग पेट की समस्या से जूझने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 841 रही। इनमें पेट दर्द के 95, लूजमोशन के 29 तथा डिहाइड्रेशन के 12 मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 415 बुखार पीड़ित तो खांसी के 85, ठंड लगने के 81 तथा जुकाम से पीड़ित 75 मरीज शामिल रहे। इमरजेंसी पहुंच रहे अधिकांश मरीजों को कुछ देर तक दवा व इलाज के बाद घर जाने दिया जा रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन



फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि गर्मी के साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ी है। रोजाना 40-50 मरीज उनकी ओपीडी में इसी समस्या के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिहाइड्रेशन से हाथ-पैर में ऐंठन, दर्द, चक्कर और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं। घर से खाली पेट न निकलें, तेज धूप से बचें और लगातार तरल पदार्थ लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. अमित यादव ने कहा कि तेज गर्मी में शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे पानी की कमी हो जाती है और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। उन्होंने बताया कि खानपान पर ध्यान न देने से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में खानपान और सफाई का विशेष ध्यान जरूरी है।



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं और इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed