{"_id":"696e83d2f189cc263f0cdd63","slug":"patients-kept-searching-for-a-doctor-in-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-156917-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में डाॅक्टर को तलाशते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में डाॅक्टर को तलाशते रहे मरीज
Tue, 20 Jan 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में बंद ताला। संवाद
अमेठी सिटी। मरीज आए तो थे इलाज कराने लेकिन उनका दिन डाॅक्टरों की तलाश में ही गुजर गया। जिला अस्पताल में सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट के न आने से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। जनरल सर्जन और गाइनकोलॉजिस्ट भी ओपीडी में नहीं थे। फिजियोथेरेपी कक्ष में भी ताला पड़ा मिला। पूछने पर भी मरीजों को डाॅक्टरों के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई।
ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 600 से 800 मरीज पहुंचते हैं, जिनमें से 50 से 60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा 20 से 30 गर्भवती भी जांच कराने पहुंचती हैं। सोमवार को 12:35 बजे अल्ट्रासाउंड कक्ष खुला था, लेकिन चिकित्सक नदारद मिले। जांच कराने पहुंचे मरीजों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। इमरजेंसी वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की नियमित तैनाती के बाद भी अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। दोपहर 12:55 बजे महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का गेट बंद था। चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी थी। एक बजे जनरल सर्जन डॉ. रमेश कुमार की भी ओपीडी का गेट बंद मिला। 01:05 बजे फिजियोथेरेपी कक्ष में ताला लटक रहा था।
विज्ञापन
मरीजों को बगैर इलाज लौटना पड़ा निराश
रेहुआ लालगंज की नेहा शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए कहा है। यहां पर चिकित्सक नहीं मिले, एक कर्मी ने परचा लेकर कल की डेट दी है। गौरीगंज की नसरीन ने बताया कि पेट में लगातार दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। उसके पहले अल्ट्रासाउंड जांच कराकर दिखाने को कहा है। बताया कि वह दो बार आईं, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। गौरीगंज की ही नाजिरा ने बताया कि वह गर्भवती हैं, अल्ट्रासाउंड जांच करानी है। दो बार आ चुकी हैं, लेकिन जांच नहीं हो पाई। प्रतापगढ़ के अठेहा दौलतपुर निवासी वंदना ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ ने फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी है। यहां पर ताला बंद है।
उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा पत्र
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की तैनाती है। उन्हें प्रतिदिन अस्पताल आना चाहिए। इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। बताया कि महिला रोग विशेषज्ञ रुचिका सेठ को ऑपरेशन थिएटर में थीं। वहीं सर्जन रमेश कुमार जामों सीएचसी पर नसबंदी कैंप में गए थे। फिजियोथेरेपिस्ट राम सिंह ने अवकाश लिया था।