फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   patient will be treated in hospitals from today

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आज से होगा इलाज

Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
patient will be treated in hospitals from today
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण के चलते कई हफ्ते से बंद सरकारी अस्पतालों की ओपीडी शुक्रवार से शुरू की जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मरीजों का बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के चलते गत माह संक्रमण बढ़ने पर जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी व पीएचसी पर ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद शासन ने दोबारा ओपीडी सेवा शुरू कर मरीजों को बेहतर उपचार देने योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जिला प्रशासन व सीएमओ को पत्र जारी किया है। पत्र में कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए ओपीडी व आईपीडी (गंभीर रूप से बीमार ऐसे मरीज जिन्हें भर्ती कर इलाज करने की आवश्यकता हो) एवं अन्य सेवाएं प्रारंभ करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने सभी अस्पताल अधीक्षकों को पत्र भेजकर ओपीडी सेवा शुरू करने तथा अलग से फीवर क्लीनिक स्थापित करते हुए नॉन कोविड मरीजों का उपचार करने को कहा है। कोविड मरीज को एल-2 अस्पताल में भर्ती करने तथा गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed