फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patel united the country: Suresh

पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया : सुरेश

Mon, 16 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Patel united the country: Suresh
अमेठी सिटी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को बहादुरपुर में राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के पास निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया था। उन्होंने 356 रियासतों का देश में विलय करवाया। इसी के साथ वह देश के पहले गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले उनकी आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, कुलदीप पटेल, अभय पटेल, नन्हू वर्मा, अरविंद पटेल, उमेश वर्मा, अभिषेक पटेल, बृजेश पटेल, सच्चिदानंद मौर्य, मोती लाल शास्त्री, पंकज पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




वहीं, अपना दल (एस) की ओर से संग्रामपुर ब्लॉक में शंकरगढ़ चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भोला प्रसाद वर्मा, विधि मंच के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, रामराज यादव, जगदीश वर्मा, विजय वर्मा, राम अधार कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed