{"_id":"5fc51be58ebc3e9bfd3f9366","slug":"passengers-upset-due-to-jam-amethi-news-lko5525465127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या से कराहा शहर, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या से कराहा शहर, राहगीर परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। सहालग सीजन में उमड़ी भीड़ व मार्ग डायवर्जन की वजह से इन दिनों आए दिन शहर जाम की समस्या से कराह रहा है। सोमवार सुबह से जाम में फंसे लोग परेशान दिखें तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह बे-पटरी नजर आई।
शहर में जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। सहालग के मौसम ने नासूर बनी इस जाम की समस्या को चार चांद लगा दिया है। बताते चलें कि ककवा रोड़ पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माणाधीन होने के चलते जाम की समस्या और बढ़ गई है। ककवा रोड़ के राहगीर किठावर मार्ग तथा रूट डायवर्जन मार्ग से होकर गौरीगंज मार्ग से शहर में दाखिल हो रहे हैं।
वहीं शहर में पटरी दुकानदार एवं स्थानीय दुकानदार अपनी दुकान नाली के बाहर तक लगाते हैं। दुकानों पर खरीददारी करने वाले ग्राहक अपने वाहन काली सड़क पर खड़ी कर खरीददारी में जुट जाते हैं। ऐसी स्थिति में पूरे शहर में जाम की समस्या बिकराल रुप धारण कर लेती है।
विज्ञापन
जिसके चलते किठावर मार्ग से लेकर गांधी चौक तक और देवी पाटन से लेकर सगरा तिराहा, मुंशीगंज रोड़, हनुमानगढ़ी मार्ग, रेलवे स्टेशन तिराहा अंबेडकर तिराहा, गांधी चौक पर भीषण जाम लग जाता है। स्थानीय लोग व राहगीर जाम की समस्या का दंश झेलने को मजबूर रहते हैं।
बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। शहर में सोमवार को राहगीर दिन भर जाम की समस्या से जूझते नजर आए। जाम में फंसे वाहन, एंबुलेंस में पड़े मरीज कराते नजर आए। तिराहों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए लगी फोर्स नाकाफी साबित साबित हो रही थी। वाहन चालक एक दूसरे से भिड़ते नजर आए वहीं दुपहिया व साइकिल सवार गलियों से होकर गुजरते दिखाई पड़े।