फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passengers upset due to delay in trains

Amethi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

Mon, 26 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to delay in trains
अमेठी सिटी। इन दिनों भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित कई ट्रेनें देरी से गौरीगंज आईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर रविवार को तीन घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यह ट्रेन सुबह 9:13 बजे गौरीगंज पहुंचनी थी, लेकिन यह दोपहर 12:25 बजे आई। ट्रेन से यात्रा करने गौरीगंज पहुंचे रविकांत, संदीप कुमार व अमरावती ने बताया कि उन्हें प्रयागराज संगम से सूरत के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन देरी के चलते ट्रेन छूटने की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन




बुजुर्ग कर्मादेवी, संगीता और रामप्यारी ने बताया कि अब गंगा स्नान और दर्शन करना मुश्किल हो गया है। शनिवार रात गौरीगंज पहुंचने वाली आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से रविवार सुबह स्टेशन पहुंची, जिससे उसके यात्री भी हलकान रहे। इसके अलावा अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे देरी से आई, जबकि लालकुआं-हावड़ा, मालदाटाउन, पद्मावत, जनता, काशी विश्वनाथ और नीलांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों की देरी अपरिहार्य कारणों से हुई है। स्टेशन पर पंखे, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था है, यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed