{"_id":"68ab5f97e0a3e6ad1a01a5e6","slug":"passengers-are-worried-due-to-non-availability-of-confirmed-tickets-for-mumbai-amethi-news-c-96-1-ame1002-147052-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुंबई के लिए कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुंबई के लिए कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्री परेशान
Mon, 25 Aug 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री। -संवाद
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर संचालित उद्योगनगरी और स्पेशल ट्रेनों में सीटों की किल्लत हो गई है। प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच चुकी है। हालात ऐसे हैं कि तत्काल टिकट पाने के लिए यात्री पूरी रात कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन सुबह तक उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यमों से टिकट बुक कराने में यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल टिकट एक मिनट से भी कम समय में फुल हो जा रहे हैं। त्योहारों के दिनों में तो यह स्थिति और विकराल हो जाती है। खेती-किसानी का काम पूरा कर लौटने वालों को भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही। रविवार को गौरीगंज स्टेशन पर एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में टिकट के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लगीं, लेकिन अधिकांश को टिकट नहीं मिल सका। अफुइया गांव निवासी रमेश सिंह ने बताया कि वे धान की रोपाई के लिए गांव आए थे। अब काम निपटने पर मुंबई लौटना जरूरी है, लेकिन कन्फर्म टिकट न मिलने से वेटिंग में यात्रा करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि रातभर लाइन में लगने के बाद भी टिकट न मिलना सबसे बड़ी परेशानी है। गौरीगंज स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए एसी कोच में 10 लोग कतार में खड़े थे, जिनमें से सिर्फ तीन को ही सीट मिली। स्लीपर श्रेणी में 20 यात्रियों ने प्रयास किया, लेकिन आठ को ही सफलता मिली।