फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passenger facilities disrupted due to construction work of Amethi station

Amethi News: अमेठी स्टेशन के निर्माण कार्य से बाधित हुईं यात्री सहूलियतें

Sun, 28 Jul 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities disrupted due to construction work of Amethi station
अमेठी। शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य ने यात्री सहूलियतों पर ब्रेक लगा दिया है। यात्रियों को स्टेशन पर पेयजल तक मयस्सर नहीं है। गर्मी में यात्रियों को बिना पंखे के ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। आसपास खोदाई हाेने से यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमेठी रेलवे स्टेशन को 22.7 करोड़ रुपये से पुनर्विकसित कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में पोर्टिको निर्माण कार्य के लिए खोदाई कर दी गई है। इसकी वजह से यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर शेडों के विस्तार का कार्य होने से पंखे खोल दिए गए हैं। जगह-जगह तोड़फोड़ होने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में प्लेटफार्मों पर पेयजल की समस्या हो गई है। टोटियों में पानी नहीं आता है। यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


निर्माण पूरा होने तक रहेंगी दिक्कतें
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि निर्माण कार्य होने के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में टोटियों में पानी नहीं पहुंच पाता। पाइप लाइन की मरम्मत कराने में काफी समय लग जाता है। प्लेटफार्म शेड के निर्माण की वजह से पंखे खोलने पड़े हैं। ये दिक्कतें निर्माण कार्य तक कमोबेश बनी रहेंगी। निर्माण के बाद व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


जल्द कार्य पूरा करने की कोशिश
नार्दन रेलवे के आईओडब्ल्यू सौरभ सिंह ने बताया कि सरकुलेटिंग एरिया में पोर्टिको निर्माण, प्लेटफार्म शेड विस्तार, फुट ओवरब्रिज व अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। कोशिश है कि कार्य जल्द पूरे हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed