फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PAC soldier injured in road accident

सड़क दुर्घटना में पीएसी का सिपाही घायल

Sun, 12 Jul 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
PAC soldier injured in road accident
जगदीशपुर (अमेठी)। शनिवार को घर से ड्यूटी पर लखनऊ जा रहा पीएसी का एक सिपाही सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के गांव यूनुसपुर थाना खेतासराय निवासी मनोज कुमार की तैनाती 42वीं बटालियन पीएसी लखनऊ में सिपाही के पद पर है। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। शनिवार दोपहर मनोज बाइक से लखनऊ जाने के लिए निकला था। रास्ते में कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव के पास पीठ पर लटकाए बैग को संभालने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे आरएसएस के जिला पर्यावरण संयोजक संजय कुमार ने अन्य लोगों की मदद से घायल सिपाही को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने मनोज की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed