फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Outrage over incident with businessman in Ramganj

Amethi News: रामगंज में व्यापारी संग हुई वारदात से आक्रोश

Sat, 21 Sep 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Outrage over incident with businessman in Ramganj
बंद पड़ी व्यपारी की दुकान
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित रामगंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात व्यापारी पर फायरिंग कर रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करके बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने की मांग किया है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामगंज अध्यक्ष दीपक अग्रहरि ने कहा कि रामगंज में कई लूट चोरी की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं। समुचित कार्रवाई न होने से हौंसले बुलंद अपराधी बाजार के व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ऐसी वारदातें होना चिंता का विषय है। प्रशासन से कस्बे में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की। महामंत्री रामसेवक विश्वकर्मा ने कहा कि कस्बे में गश्त बढ़वाए जाने की मांग की। व्यवसायी अजय साहू, विजय प्रकाश गुप्ता, विकास अग्रहरि, अंकित अग्रहरि सहित व्यापारियों ने कहा कि घटना से भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में व्यापारी ने दुकान बंद रखी
व्यापारी खेमन अग्रहरि बृहस्पतिवार रात हुई फायरिंग कर लूट का प्रयास के बाद दहशत में है। शुक्रवार को दुकान बंद करके घर में रहा। खेमन अग्रहरि ने बताया कि घटना के बाद रात भर नींद नहीं आई। लग रहा था की लुटेरे उसके पास दौड़ते हुए आ रहे हैं। धक्का मुक्की में उसके हाथ में चोटें आई हैं। भय है कि जेल से छूटने के बाद लुटेरे घटना की पुनरावृत्ति कर सकते हैं। इस कारण वह दुकान शुक्रवार को बंद किया है। कहा की अभी आगे भी बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed