{"_id":"6a7cc8788bd5e3b3550a4a87","slug":"out-of-control-bus-hits-divider-five-injured-amethi-news-c-96-1-ame1016-173173-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बस, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बस, पांच घायल
Thu, 13 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। मंगौली-सिंधियावा नवनिर्मित बाईपास पर मंगलवार देर रात दर्शनार्थियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के विशुनपुर निवासी श्यामजी शुक्ला (47), अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र के पूरे शंकर मिश्र निवासी राजेश्वरी मिश्रा (55), मिथलेश मिश्रा (52), कमलेश (42) और अर्पित मिश्र (18) घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
बस में सवार दर्शनार्थियों को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचना था। वहां से ट्रेन से वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का कार्यक्रम था। शोहरत रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण बस को मंगौली-सिंधियावा बाईपास से जगदीशपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
मंगौली गांव के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकलवाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।