फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Oppression in the name of adulteration of food items will be opposed

Amethi News: खाद्य सामग्री में मिलावट के नाम पर उत्पीड़न का होगा विरोध

Tue, 04 Mar 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Oppression in the name of adulteration of food items will be opposed
अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के कार्यालय पर सोमवार को व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें समस्याओं के साथ उत्पीड़न कार्रवाई पर चर्चा हुई। एकजुट होकर व्यापारियों ने त्योहार पर मिलावटी खाद पदार्थों का बहिष्कार करने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि मिलावट के नाम पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन



अमेठी बाजार के सगरा चौराहे पर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्योहार होली और रमजान में मिलावटी खाद्य पदार्थ व्यापारी नहीं बेचेंगे, जिससे समाज में व्यापारियों के प्रति गलत संदेश न जाने पाए। कहा कि हम अपने परिवार के प्रति जितना सचेत रहते हैं, उतना ही हमें समाज के भी प्रति सचेत रहना होगा। त्योहार पर कार्रवाई के नाम पर यदि व्यापारियों को परेशान किया जाता है तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन



कहा गया कि जिन बाजारों में पदाधिकारी अपने बाजार में संगठन के प्रति सुस्त हैं, उनकी जगह पर नए पदाधिकारी का चयन किया जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, नगर अध्यक्ष अमेठी घनश्याम सोनी, अनूप कश्यप, कुलदीप जायसवाल, घनश्याम वर्मा, टीकरमाफी बाजार से देवचंद सिंह, बारामासी बाजार से दीपक आर्य, शिवम कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed