{"_id":"5fd243c88ebc3e3fc3152a92","slug":"operation-of-regular-sutlej-express-stopped-amethi-news-lko554161974","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हुआ नियमित सतजल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हुआ नियमित सतजल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोविड संक्रमण कॉल से बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण कम होने के बाद विभाग ने प्रतिदिन धनबाद-फिरोजाबाद अप/डाउन के साथ ही अन्य छह जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इससे यात्रियों को आरक्षित टिकट पर यात्रा करने में सहूलियत होने लगी थी।
इसी बीच विभाग ने पहले मालदा टाउन से दिल्ली तो बुधवार से अप सतलज तथा बृहस्पतिवार से डाउन सतलज एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया है। इस रेलखंड पर अब दिन में एक भी ट्रेन न होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
22 मार्च से 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद से लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी व प्रयागराज रेलखंड के यात्रियों की परेशानी कोविड संक्रमण कम होने के बाद भी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए विभाग ने अगस्त में नियमित धनबाद-फिरोजाबाद अप/डाउन का संचालन शुरू करने के बाद साप्ताहिक मालदा टाउन-दिल्ली, पुरी-आंनद बिहार, राजेंद्रनगर-जम्मू, भोपाल-प्रतापगढ़, यशवंतपुर व न्यू यशवंतपुर का संचालन शुरू किया था।
आंशिक रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद लोगों को आरक्षित टिकट पर यात्रा करने में सहूलियत होने लगी थी। विभाग धीरे-धीरे यह सुविधा समाप्त करने में जुटा है। पांच दिसंबर को मालदा टाउन से दिल्ली अप/ डाउन का संचालन निरस्त करने के बाद अचानक बुधवार को अप सतलज एक्सप्रेस तथा बृहस्पतिवार से डाउन सतलज एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया।
अप/डाउन सतलज एक्सप्रेस का संचालन निरस्त होने के बाद ट्रैक पर दिन में एक भी नियमित ट्रेन न होने से लखनऊ, प्रतापगढ़ व वाराणसी के साथ अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी तो विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। स्टेशन मास्टर बाबूलाल मीना ने बताया कि अब सतलज एक्सप्रेस वाराणसी-फैजाबाद-लखनऊ रेल ट्रैक से संचालित होगी।