फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of Padmavat Express will start today

आज शुरू होगा पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन

Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Operation of Padmavat Express will start today
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर रविवार से पद्मावत एक्सप्रेस को प्रतापगढ़-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस के नाम से संचालित किया जाएगा। विभाग का निर्देश मिलने के बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की बुकिंग को कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रेन का संचालन प्रतिदिन होने से दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी तो विभाग की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन के बीच रेल विभाग ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। ट्रेनों का संचालन बंद होने यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पिछले माह से आठ जोड़ी ट्रेनों को पर्व स्पेशल के नाम से संचालित किया जा रहा है। संचालित ट्रेनों में दो जोड़ी ट्रेन निरस्त करने के बाद यात्रियों की असुविधा व विभाग की आय में कमी को देखते हुए रेल विभाग ने आज (रविवार) से प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के नाम से संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रतिदिन प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच अमेठी, गौरीगंज, जायस, रायबरेली व लखनऊ स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी। विभाग का निर्देश मिलने के बाद ट्रेन के आरक्षित टिकट की बुकिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। ट्रेनों में कन्फर्म आरक्षित टिकट पर ही यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने पद्मावत को स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed