फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of Ghaziabad-Varanasi festival special train canceled

Amethi News: गाजियाबाद-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन निरस्त

Mon, 14 Oct 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Operation of Ghaziabad-Varanasi festival special train canceled
अमेठी सिटी। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होने वाली गाजियाबाद-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन विभाग ने निरस्त कर दिया है। ऐसे में इस ट्रेन से आरक्षित टिकट बुक करवाने वाले यात्री परेशान हैं। टिकट निरस्त करने के साथ ही दूसरी ट्रेन से टिकट बुक करवाने में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रबंधन ने वाराणसी-गाजियाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। आठ अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी व बुधवार को गाजियाबाद से रवाना होने वाली इस ट्रेन का ठहराव अमेठी के साथ ही मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, भदोही में होना था।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में यात्रियों ने इस ट्रेन से टिकट बुक करवाए थे, लेकिन विभाग ने अचानक इस ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए आरक्षित टिकट बुक करवाने वाले यात्री परेशान हैँ। गौरीगंज स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर इस ट्रेन का टिकट निरस्त करवाने पहुंचे संतोष कुमार, राजितराम व प्रवेश गौतम ने बताया कि 15 अक्तूबर को दिल्ली वापसी के लिए इस ट्रेन से आरक्षित टिकट बुक करवाया था। टिकट निरस्त करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दूसरी ट्रेन से तत्काल टिकट बुक करवाना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन व निरस्त करने का फैसला उच्चाधिकारी लेते हैं। ट्रेन निरस्त होने की सूचना का प्रसारण किया जा रहा है। टिकट निरस्त करवाने के साथ नया टिकट बुक करवाने की सुविधा यात्रियों को दी जा रही है।





वाराणसी-आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल ट्रेन से मिलेगी सहूलियत
अमेठी सिटी। यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण रेलवे ने वाराणसी-आनंद विहार-वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन संचालित करने को मंजूरी दी है। वाराणसी-आनंद विहार विशेष ट्रेन रविवार को दोपहर 3:30 बजे वाराणसी से चलने के बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहां रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए सोमवार सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार-वाराणसी विशेष ट्रेन सोमवार सुबह 6:50 बजे आनंद विहार से चलने के बाद मंगलवार सुबह अमेठी होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संचालित होने से रविवार को दिल्ली के यात्रियों को सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed