फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Open heart surgery will start soon, doctors will be deployed

Amethi News: जल्द शुरू होगी ओपन हार्ट सर्जरी, चिकित्सक तैनात

Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Open heart surgery will start soon, doctors will be deployed
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में जल्द ही ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होगी। चिकित्सक की तैनाती के साथ ही ओटी तैयार हो गई है। अन्य उपकरणों की भी खरीदारी हो गई है।
विज्ञापन



संजय गांधी अस्पताल प्रशासन क्षेत्र के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में जुटा है। लखनऊ सहित बड़े महानगरों में मिलने वाली सुपर स्वास्थ्य सेवाएं अस्पताल में शुरू हो रही हैं। अभी तक जिले में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा नहीं है। ऐसे में जिले के मरीजों को महानगरों में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। अस्पताल में कैथ लैब में अभी हृदय रोग से संबंधित मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जा रही है।
विज्ञापन



अब ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा जल्द शुरू कराए जाने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल में जाने-माने कार्डियो सर्जन डॉ. कुलदीप की तैनाती हो गई है। ओपन हार्ट सर्जरी के लिए ओटी तकरीबन तैयार हो गई है। मशीन आदि उपकरण की खरीदारी हो चुकी है। अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू के निर्देश पर ओपन हार्ट सर्जरी जल्द शुरू कराई जाएगी। बताया कि चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सर्जरी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed