{"_id":"6581e236a255720882004f67","slug":"open-account-in-post-office-for-dbt-amethi-news-c-96-1-ame1002-10733-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डीबीटी के लिए पोस्ट ऑफिस में खोलें खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डीबीटी के लिए पोस्ट ऑफिस में खोलें खाता
Wed, 20 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाएं और आधार से फीड कराएं। खाते में तत्काल पैसा पहुंचेगा। ये बातें मंगलवार को ब्लॉक संग्रामपुर के प्राथमिक विद्यालय जिरहा में आयोजित शिक्षा चौपाल को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा ने कही।
ब्लॉक संग्रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जिरहा में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। शिक्षा चौपाल में अभिभावकों से अधिकारियों में बच्चों की प्रगति आदि के संबंध में चर्चा की। बीईओ ने अभिभावकों से पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने एवं आधार दर्ज करने की बात कही।
एआरपी संग्रामपुर प्रदीप कुमार तिवारी ने स्कूल कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, विद्या ज्ञान, नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, छात्र उपस्थिति, नया सबेरा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह ने डीबीटी, छात्र उपस्थिति, अभिभावकों के सहयोग पर चर्चा की।
विज्ञापन
नोडल शिक्षक संकुल सदस्य संतोष गौतम ने विभिन्न प्रकार के एप के विषय में बताया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र सिंह, लाल चंद्र बबलू आदि मौजूद रहे।