{"_id":"5f8338118ebc3e9bfa0ccf4c","slug":"opd-will-be-held-in-new-district-hospital-from-today-amethi-news-lko544729497","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जिला अस्पताल में आज से संचालित होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जिला अस्पताल में आज से संचालित होगी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। असैदापुर स्थित नए जिला अस्पताल भवन में सोमवार से मरीजों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिलेगा। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री की ओर से लोकार्पण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। नए भवन में मरीजों को ओपीडी व आकस्मिक सेवा के साथ ब्लड जांच की सुविधा मिलेगी। पुराने भवन में एक्स-रे व सीटी स्कैन की जांच होगी। नए भवन में उपचार को प्रबंध होने से मरीजों व चिकित्सकों को सुविधा मिलेगी।
43 करोड़ 98 लाख 46 हजार रुपये की लागत से निर्मित 100 शैय्या के मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय का लोकार्पण पिछले 30 सितंबर को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया था। लोकार्पण के बाद भी इस अस्पताल में अब तक सामान्य मरीजों का उपचार नहीं किया जा रहा था। सोमवार से इस भवन में मरीजों का उपचार हो सकेगा।
पुराने भवन में स्थान के अभाव में भीड़ को देखते हुए सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने शासन व जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली है। सीएमओ ने बताया कि सीटी स्कैन व एक्स-रे की जांच अभी पुराने भवन में ही होगी। साधारण मरीजों को अस्पताल जाने के लिए अमेठी-गौरीगंज मार्ग स्थित दूरभाष केंद्र के सामने से बनाए गए नए रास्ते का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
नए भवन में मरीजों को वेंटीलेटर, आईसीयू, ब्लड जांच व ओपीडी तथा इमरजेंसी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल, स्टाफ नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की व्यवस्था बनाते हुए कोविड संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों के बैठने के लिए चिकित्सकों के कक्ष का निर्धारण कर दिया गया है।
नए भवन में उपचार व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों व चिकित्सकों को सहूलियत मिलेगी। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही स्वीकृत पदों के सापेक्ष चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी।