फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   OPD and emergency started in new building

नए भवन में शुरू हुई ओपीडी और इमरजेंसी

Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
OPD and emergency started in new building
अमेठी। नवनिर्मित भवन में ओपीडी और इमरजेंसी का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। नवनिर्मित भवन में संचालन शुरू होने से अब संसाधनों एवं भवन की कमी से जूझ रही सीएससी के मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले की सबसे व्यस्ततम अस्पतालों में शुमार होती है। बावजूद इसके यह सीएचसी अरसा पूर्व से संसाधन एवं भवन का अभाव झेल रही थी। लोगों की मांग पर पिछले दिनों शासन की ओर से ओपीडी एवं इमरजेंसी भवन का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

भवन के हैंड ओवर होने के बाद मंगलवार से नवनिर्मित भवन में ओपीडी और इमरजेंसी का संचालन शुरू हो गया। सांसद स्मृति ईरानी ओर से गोद ली गई इस सीएचसी में संसाधनों की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित भवन में ओपीडी इमरजेंसी के साथ ही दवा काउंटर, एक्सरे-रूम एवं इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था की गई है। अब सीएचसी के चिकित्सक अपने अलग-अलग कक्ष में बैठकर ओपीडी करेंगे। इससे मरीजों व साथ आने वाले तीमारदारों को भी सहूलियत मिलेगी। सभी ओपीडी कक्ष के बाहर बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है।
मिली राहत : अस्पताल अधीक्षक
अमेठी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि सांसद की ओर से संसाधन उपलब्ध कराने व नए भवन में ओपीडी व इमरजेंसी संचालित होने से मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी सुविधा मिली है। सांसद की ओर से भेजे गए सामान एवं उपकरणों को नए भवन में लगवाया गया है।

इनका संचालन पुराने भवन में ही
अमेठी। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि वार्ड अभी पुराने भवन में ही रहेगा। प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य कार्यालय भी पुराने भवन में ही संचालित होंगे। बताया कि कोविड टीकाकरण का कार्य भी पुराने भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed