{"_id":"63879dd1c665aa74136ba173","slug":"only-one-km-could-not-make-the-road-pothole-free-amethi-news-lko6596727104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिर्फ एक किमी. सड़क नहीं कर सके गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिर्फ एक किमी. सड़क नहीं कर सके गड्ढामुक्त
विज्ञापन
अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर व गड्ढायुक्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। अभियान में 766 किलोमीटर लंबी जर्जर एवं क्षतिग्रस्त 399 सड़कों को चिह्नित कर गड्ढामुक्त करने के लिए काम शुरू कराया गया था। निर्धारित समयसीमा के अंतिम दिन तक पीडब्ल्यूडी ने चिह्नित 766 के सापेक्ष 765 किलोमीटर सड़कों की पैचिंग कर गड्ढामुक्त करने का दावा किया है।
जिले में कुल 1,679 ग्रामीण सड़कें हैं। इनमें जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील सड़कों को चिह्नित करने के लिए भौतिक सत्यापन करने का निर्देश शासन ने लोक निर्माण विभाग को दिया था। इस पर अफसरों की टीम ने कुल 766 किलोमीटर लंबाई की 399 जर्जर सड़कों को चिह्नित किया था। इसमें पीएमजीएसआई की 15 किलोमीटर व नगर पालिका परिषद गौरीगंज की 250 किलोमीटर सड़क शामिल है। शासन के निर्देश पर चिह्नित सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया।
लोक निर्माण विभाग ने निर्धारित समयसीमा के अंतिम तिथि 30 नवंबर तक कुल 765 किलोमीटर सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का दावा किया है। सड़कें गड्ढामुक्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के आंकड़ों के अनुसार उक्त सड़कों की पैचिंग के लिए प्रथम चरण में 725.25 लाख रुपये की धनराशि आवंटित हुई थी। जिसे विभाग ने खर्च कर दिया है। जबकि 244.73 लाख रुपये की शासन से और मांग की गई है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित की गई थीं। अभियान के लिए निर्धारित समयसीमा में इन सभी सड़कों की पैचिंग बुधवार देर रात तक कर दी गई है।