फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   only 789 farmers sale their wheat in amethi during 91 days

15 दिन में 29 किसानों ने क्रय केंद्र पर बेची उपज

Fri, 01 Jul 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
only 789 farmers sale their wheat in amethi during 91 days
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए नामित पांच क्रय एजेंसियां तारीख बढ़ाने के बावजूद लक्ष्य का पांच प्रतिशत भी गेहूं नहीं खरीद सकी। आलम यह है कि 15 दिन खरीद तिथि बढ़ने के बावजूद महज 29 किसानों से ही गेहूं खरीदा जा सका। खरीद तिथि समाप्त होने तक सभी एजेंसियों ने मिलकर 91 दिन मेें 789 किसानों से 2777.78 एमटी गेहूं खरीद की, जो कि जिले को निर्धारित लक्ष्य का महज 4.63 फीसदी ही है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं उत्पादन करने वाले किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत क्रय की जा सके, इसके लिए शासन ने बीते दिनों पांच एजेंसियों के 66 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी थी। 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होने वाली इस खरीद की शुरुआत एक अप्रैल से हुई। किसानों को गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए क्रय केंद्रों पर मौजूद स्टाफ को छाया व पेयजल समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया था। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो सके इसके लिए क्रय केंद्र खोल भी दिए गए। हालांकि शुरुआत में कई दिनों तक तो किसी भी केंद्र की बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद कम होने के बाद जिला प्रशासन ने मोबाइल टीम से गांव-गांव गेहूं खरीद करने की योजना बनाते हुए टीम गठित कर गांव-गांव भेजी। बावजूद इसके सरकारी क्रय केंद्र निर्धारित लक्ष्य के आसपास भी फटक नहीं पाए। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर 15 जून को शासन ने पत्र भेजकर 30 जून तक खरीद कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। निर्देशों के बावजूद 91 दिन तक चली खरीद के आंकड़े बताते हैं कि क्रय केंद्रों नेे 789 किसानों से 2777.78 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी 15 दिनों में सिर्फ 29 किसानों से गेहूं खरीद कर 0.15 प्रतिशत ही खरीद कर सका। डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाजार में निर्धारित समर्थन मूल्य से अधिक गेहूं की कीमत होने से क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के अनुसार खरीद नहीं हो पाई। लेकिन लक्ष्य पूरा करने में सफलता हासिल नहीं हो सकी।

5025 ने कराया पंजीकरण, 789 ने बेचा गेहूं
सीजन में निर्धारित क्रय केंद्रों पर गेहूं की उपज बेचने के लिए जिले के 5025 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बावजूद इसके क्रय केंद्र पर अंतिम तारीख तक महज 789 किसानों ने ही अपनी फसल बेची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed