फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Online monitoring of board exams will be done from GGIC Gauriganj.

Amethi News: जीजीआईसी गौरीगंज से होगी बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी

Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Online monitoring of board exams will be done from GGIC Gauriganj.
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर गौरीगंज स्थित जीजीआईसी से नजर रखी जाएगी। यहां पर मॉनीटरिंग सेल का गठित किया जा रहा है। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मॉनीटरिंग सेल की स्थापना की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र की गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। मॉनीटरिंग सेल में बैठकर वह परीक्षा को ऑनलाइन देखेंगे। मॉनीटरिंग सेल को 12 यूनिटों में बांटा जाएगा। प्रति दस सेंटर पर एक कंप्यूटर से निगरानी की जाएगी। हर यूनिट को मॉनीटरिंग सेल में एलईडी से कनेक्ट किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के किसी भी कक्ष की गतिविधियों को आसानी से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षा वाले कक्षों में दोनों साइड वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। केंद्रों पर हाईस्पीड ब्रॉडबैंड की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। कई केंद्र ग्रामीणांचल में स्थित हैं, नेटवर्क कितना काम करता है, यह सेल के चालू होने पर पता चलेगा।
विज्ञापन


निरीक्षण में होगी सुविधा
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सचल दिन प्रतिदिन सभी केंद्र का निरीक्षण नहीं कर पाते थे। ऐसे में मॉनीटरिंग सेल से सभी परीक्षा केंद्रों की नियमित निगरानी होगी। गड़बड़ी करने की दशा में केंद्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed