फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Online application for Agniveer recruitment will be till 24th March

Amethi News: अग्निवीर भर्ती के लिए 24 मार्च तक होगा ऑनलाइन आवेदन

Thu, 15 Feb 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Online application for Agniveer recruitment will be till 24th March
अमेठी। भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 24 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। बुधवार को जिला प्रशासन ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निशा अनंत ने कर्नल एसके मोर के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से बैठक की। कर्नल ने बताया कि भारतीय सेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू हो गए हैं। 24 मार्च 24 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया कि अभ्यर्थियों की आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष एवं दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, 10वीं उत्तीर्ण की मार्कशीट, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जातिप्रमाण पत्र, फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, वर्तमान ईमेल आईडी (जो चल रही हो) को भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने अग्नि वीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्नि वीर ट्रेड्समैन 10 वीं, अग्नि वीर ट्रेड्समैन 8वीं आदि पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा की अग्निवीर भर्ती के पंजीकरण को लेकर सभी अधिकारी इसका व्यापक प्रचार प्रचार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा इच्छुक अभ्यर्थी अग्नि वीर भर्ती के लिए अपना पंजीकरण करा सकें। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


कोई पैसे की करें मांग तो पुलिस को दें जानकारी
- बैठक में कर्नल ने बताया कि सेना भर्ती बिल्कुल पारदर्शी एवं निशुल्क है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया कंप्यूटर सृजित है, इसलिए कोई भी मानवीय हस्तक्षेप संभव नहीं है। दलालों के चंगुल में न फंसे एवं किसी भी प्रकार के झांसे में ना आएं। अगर कोई भी दलाल आपको सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसों की या किसी और चीज की मांग करता है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को सूचित करें।


13 जिलों के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
- कर्नल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट का प्रयोग करें या अपने निकटतम भर्ती कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में 13 जिलों क्रमशः अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर के अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed