{"_id":"681baf1e8c458cafbf0c7951","slug":"one-nation-one-election-will-reduce-expenses-state-minister-amethi-news-c-96-1-ame1002-139901-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राष्ट्र, एक चुनाव से कम होगा खर्च : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राष्ट्र, एक चुनाव से कम होगा खर्च : राज्यमंत्री
Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह।-स्
फुरसतगंज (अमेठी)। बहादुरपुर ब्लॉक के सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत के 15वें व 5वें वित्त आयोग की लगभग ढाई करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें इंटरलॉकिंग सड़कों, स्ट्रीट लाइट और वाटर कूलर जैसी जनसुविधाएं शामिल हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा से देश में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा। साथ ही बार-बार होने वाले चुनावों पर खर्च कम होगा और शासन प्रशासन अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा। बैठक में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्रकली आदि मौजूद रहे।