{"_id":"6a63b50876877a82d508fad6","slug":"one-lakh-population-yearns-for-electricity-amethi-news-c-96-1-ame1022-171616-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक लाख आबादी बिजली को तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक लाख आबादी बिजली को तरसी
Sat, 25 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर में बिजली लाइन की मरम्मत करते उर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे महोना और कठौरा के बीच 33 केवी बिजली लाइन में खराबी आने से महोना और बाजारशुकुल उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी पूरे दिन बिजली संकट से जूझती रही।
जिले के कई इलाकों में 24 घंटे के भीतर आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को पेयजल संकट और बार-बार कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं मिलने से नलकूप बंद रहे, जिससे किसानों की धान रोपाई प्रभावित हुई और घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी हुई।
अमेठी शहर के टाउन-एक, टाउन-दो और टाउन-तीन फीडरों पर तकनीकी खराबी के कारण रातभर रुक-रुक कर बिजली आती-जाती रही। देर रात टाउन-तीन फीडर की एबीसी तार टूटने से आपूर्ति फिर बाधित हो गई।
विज्ञापन
जायस उपकेंद्र के देहात सलोन फीडर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक कम और अधिक वोल्टेज की समस्या रही, जिससे कई गांवों में उपकरण खराब हुए। जामों उपकेंद्र से रात 1:25 बजे से सुबह 8:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही और जिला मुख्यालय पर नौ बार कटौती हुई। शुकुलपुर, पनियार, भादर, पीठीपुर, सेमरौता, तिलोई, मुसाफिरखाना, मऊ, करपिया और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को भी आठ से 10 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि बारिश के कारण 33 किलोवोल्ट लाइन में खराबी आई है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम की टीमें खराबी दूर कर आपूर्ति सामान्य करने में जुटी हैं।