फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one died in road accident

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर नेवाद किशनुगढ़ के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के पूरे जोगई गांव निवासी अवधेश नारायण पाठक (75) बुधवार रात सड़क के किनारे स्थित दुकान की रखवाली करने घर से निकले थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने अवधेश को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अवधेश की मौत हो गई तो चालक वाहन समेत भाग निकला। ठंड व रात में अंधेरा होने से लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सुबह सड़क पर शव देख एकत्र ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दी। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अवधेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि जल्द वाहन को चालक समेत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed