{"_id":"5efe10838ebc3e42b82f3b64","slug":"one-died-in-firing-amethi-news-lko528841594","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर/ गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे चोपई मिश्र कचनांव गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश व दिन में हुई कोटे की जांच से असंतुष्ट दबंगों ने घर की छत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कोटेदार के चाचा समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। विवाद के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुए दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना से उपजे आक्रोश को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई है।
जगदीशपुर के पूरे चोपई मिश्र कचनांव गांव निवासी वीरेंद्र मिश्र के नाम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकान का आवंटन है। विपक्षियों की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने दुकान को निलंबित करने के बाद एक जांच टीम का गठन किया था। गुरुवार को टीम में शामिल उपायुक्त खाद्य एवं रसद अयोध्या मंडल केएल तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार व पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र प्रजापति शिकायत की जांच करने गांव पहुंचे। जांच टीम ने करीब घंटे भर जांच की और इसके बाद लौट गई।
जांच टीम के जाने के चले जाने के बाद जांच से असंतुष्ट नाराज गांव के कुछ लोगों अपने घर की छत से कोटेदार के चाचा राजेंद्र मिश्र व उनके घर के बाहर मौजूद उमेश व कमलेश पर लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें राजेंद्र मिश्र, उमेश मिश्र व कमलेश मिश्र तीनों गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको मृत मान कर दबंग फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। दबंगों के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तीनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने उमेश मिश्र (42) को मृत घोषित करते हुए घायल राजेंद्र (60) व कमलेश (32) को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलने ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। वहां आक्रोश देख प्रभारी निरीक्षक ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक व कारतूस के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस को किसी को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रही है।
होगी कड़ी कार्यवाही : एसपी
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीर बताया, कहा कि पुलिस घटना से जुड़े हर बिन्दु की बारीकी से जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।