फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one died from corona

अमेठी के कोरोना संक्रमित वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Tue, 09 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
one died from corona
गौरीगंज (अमेठी)। अयोध्या के एल-2 अस्पताल में भर्ती जिले के भेटुआ ब्लॉक के मई गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में मृतक के गांव पहुंची फायर विभाग की टीम ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया। परिवारीजनों की इच्छा पर मृतक का अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू घाट पर करा दिया गया।
विज्ञापन

भेटुआ ब्लॉक के मई गांव निवासी राम अवध (70) 16 मार्च को अपने पुत्र अमर सिंह चौहान के पास अहमदाबाद घूमने गए थे। इस बीच घोषित लॉकडाउन के चलते राम अवध अहमदाबाद में ही फंस गए। केंद्र सरकार की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कराने पर राम अवध अपने नाती राजेंद्र चौहान व उसकी पत्नी पूजा के साथ स्पेशल ट्रेन से 14 मई की सुबह 8.20 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन

15 मई को यह तीनों पीएचसी भेटुआ गए जहां इनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर इन्हें होम क्वारंटीन कराया गया था। नाती राजेंद्र की पत्नी पूजा ने बताया कि अहमदाबाद से आने तक सभी की तबीयत ठीक थी। कहा कि इस बीच राम अवध की तबीयत ज्यादा खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 मई को सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून को राम अवध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें एल-2 हॉस्पिटल अयोध्या में आइसोलेट कराते हुए इलाज शुरू कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान राम अवध की मौत हो गई। राम अवध के मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर गांव पहुंची फायर कर्मियों की टीम ने मृतक के घर के साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया।
अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार
एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राम अवध का अंतिम संस्कार परिवार के लोगों की इच्छा पर अयोध्या के सरयू घाट पर किया गया। परिवारीजन व गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने अयोध्या गए हैं। कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होने गए सभी व्यक्तियों को क्वारंटीन कराया जाएगा।
निगेटिव पाए गए थे परिवार के अन्य सात लोग
राम अवध के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से चार जून को नाती राजेंद्र, पूजा, पत्नी गयादेई, पुत्री सुमित्रा, नातिन (बेटी की बेटी) खुशी, गुडिय़ा तथा पूजा की सैंपलिंग कराई गई थी। हालांकि प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में सातों निगेटिव पाए गए थे।

अहमदाबाद में ही रहता था मृतक का परिवार
राम अवध के एक पुत्र अमर सिंह चौहान है जो अपने बेटे बहू के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। 45 वर्षीय अमर वहां रहकर माली का काम करते हैं। गांव में पिता राम अवध के साथ मां गयाइेर्द ही रहती हैं। देखभाल के लिए बहन सुमित्रा व उनकी तीन बेटियां रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed