{"_id":"68697286a987b0eda70f6184","slug":"one-crore-rupees-cheated-in-the-name-of-job-amethi-news-c-96-1-ame1002-143937-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौकरी के नाम पर ठगे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौकरी के नाम पर ठगे एक करोड़ रुपये
Sun, 06 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अमेठी मुख्यालय पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला जिलाधिकारी संजय चौहान के सामने पहुंचा। फरियादियों ने पुलिस पर भी आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। जिले की अन्य तहसीलों में भी मारपीट, पुलिस कार्रवाई न होने और खेत पर जबरन कब्जे जैसी समस्याएं सामने आईं। अमेठी में डीएम के साथ एसपी अपर्णा रजत कौशिक, गौरीगंज में एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, मुसाफिरखाना में सीडीओ सूरज पटेल और तिलोई में एसडीएम अमित कुमार ने शिकायतें सुनीं।
उमापुर गाना पट्टी के संजय प्रजापति ने डीएम को बताया कि मुंशीगंज के एक व्यक्ति ने उनके बेटे को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और पत्नी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ले लिए। रायबरेली के दिनेश पांडेय और हरजीत सिंह के बेटों से भी सात-सात लाख रुपये ठगे गए। फरियादियों ने बताया कि आरोपी ने सभी को फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड थमा दिए। जब वे संबंधित विभागों में पहुंचे तो पता चला कि यह नियुक्तियां फर्जी हैं। बताया कि आरोपी अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है और पुलिस भी उसे बचा रही है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।
परसौली की अमरावती घायल अवस्था में तहसील पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 22 जून को विपक्षियों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा। मेडिकल जांच के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिभा द्विवेदी ने कहा कि उनके ननदोई संतोष मिश्र ने घर में घुसकर उनके अलावा रीता, रेखा और विद्यावती को पीटा। कई बार थाने जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। संतोष लगातार घर में घुसकर धमकियां दे रहा है।
राजापुर कोहरा निवासी संजय शुक्ल ने शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनके खेत में जबरन नल और सबमर्सिबल लगा लिया है। वहां कूड़ा डालकर कब्जा कर लिया गया है। एक साल से खेती नहीं कर पा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।