फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One computer operator will be placed on the blocks

ब्लॉकों पर रखे जाएंगे एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
One computer operator will be placed on the blocks
गौरीगंज (अमेठी)। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज ने सभी ब्लॉकों पर 15वें वित्त आयोग से एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर रखने का निर्देश दिया है। अब तक ब्लॉकों पर 15वें वित्त आयोग के कार्यों की फीडिंग व अन्य कार्य ब्लॉक पर नियुक्त स्वच्छ भारत मिशन के कर्मी या फिर ब्लॉक कर्मी बाहर से काम कराते थे।
विज्ञापन

शासन से संचालित सभी योजनाओं का डिजिटलीकरण होने से अब सभी कार्य ऑनलाइन संपादित किए जा रहे हैं। ऐसे में अब तक ब्लॉकों पर 15वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यों की फीडिंग के लिए कोई ऑपरेटर नहीं हैं। सभी ब्लॉकों पर अब तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों से 15वें वित्त का भी कार्य कराया जाता था। सभी कार्य ऑनलाइन होने के बाद पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रखने की कवायद शासन स्तर से शुरू हुई, लेकिन इसी बीच कोरोना के चलते कवायद सुस्त पड़ गई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार ने पत्र भेजकर राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान तथा 15वें वित्त आयोग के कार्यों को संपादित कराने के लिए सभी ब्लॉकों को संविदा के आधार पर एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। डीसी ग्राम स्वरोजगार अभियान सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर रखने के लिए ब्लॉकवार संख्या भेजी जा रही है। इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर्स की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed