फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one arrest

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

Fri, 18 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
one arrest
गौरीगंज (अमेठी)। आठ सितंबर को बाबूगंज स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख की हुई लूट में शामिल इनामी बदमाश गुरुवार रात संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ गया। उसके पास मिले तमंचे व कारतूस को सील करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के बाबूगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से आठ सितंबर को एक लाख रुपये की लूट हुई थी। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर सक्रिय गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने जामो तिराहे के पास एक संदिग्ध को धर दबोचा।
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्ध की पहचान प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के राकी निवासी अंशुमान सिंह उर्फ अंशू के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के पास पुलिस को तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अंशू ने ग्राहक सेवा केंद्र से लूट की बात स्वीकार करते हुए कहा कि लूट में वंश बहादुर सिंह व रोहित वाल्मीकि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र से लूट की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई के साथ दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार दोपहर मीडिया से मुखातिब एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए अंशू के ऊपर कई थाने में केस दर्ज हैं। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने कहा कि जल्द ही लूट में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed