{"_id":"5f9af94b8ebc3e9bd17d9646","slug":"one-arrest-amethi-news-lko547663179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में साथी ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में साथी ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पांच दिन पूर्व दिहाड़ी करने गए स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी युवक का शव नहर में मिला था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय गौरीगंज एसएचओ ने बृहस्पतिवार को हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार किया तो वह मृतक का साथी निकला। उसकी निशानदेही पर मृतक की साइकिल, सिमकार्ड व 300 रुपये बरामद कर लिया। घटना का खुलासा करने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
जिला रायबरेली के थाना नसीराबाद के सराय सुखमंगल गांव निवासी रमेश कुमार कोरी स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर मजरे ऐंधी अपनी ससुराल में रहता था। 24 अक्टूबर को रमेश साइकिल से दिहाड़ी के लिए घर से निकला तो वह देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। 25 अक्टूबर की सुबह उसका शव गांव के समीप नहर में मिला। शव मिलने के बाद गौरीगंज पुलिस ने भाई केश कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच में जुटे एसएचओ अरुण कुमार दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर ने घटना करने वाले युवक के मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय कोतवाल पुलिस टीम के साथ युवक को जामो तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव बाछिल निवासी चंद्रकेश सरोज की रूप में हुई। घटना का खुलासा करते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रमेश की हत्या करने वाला युवक मृतक का साथी निकला।
विज्ञापन
कहा कि पूछताछ में बताया है कि 24 की शाम दोनों एक साथ बाबूगंज के पास शराब पीते रहे। बहुत देर होने पर दोनों गांव की ओर चल पड़े। गांव के समीप पहुंचने पर दोनों फिर से शराब पिए और नशे में आपस में विवाद होने पर उसने उसके सिर व जबड़े पर ईंट से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कहा कि आरोपी की निशानदेही पर मृतक की साइकिल, सिमकार्ड तथा 300 रुपये बरामद हुए हैं।