फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   On booking bus for Mahakumbh, two passengers will be able to travel for free.

Amethi News: महाकुंभ के लिए बस बुक कराने पर दो यात्री निशुल्क कर सकेंगे यात्रा

Mon, 13 Jan 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
On booking bus for Mahakumbh, two passengers will be able to travel for free.
अमेठी। परिवहन निगम ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं शुरू की हैं। इसमें पूरी बस बुक कराने पर दो यात्रियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पूरी बस बुक कराने पर इसका लाभ मिलेगा। परिवहन निगम ने इसका प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। वहीं, सवारियों को लेने बुकिंग करने वाले के बताए गए स्थान पर बस पहुंचेगी।
विज्ञापन





जिले से पहले शाही स्नान पर 21 बसें चलाई जाएंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवहन निगम कई चरणों में प्रयागराज के लिए बसों को जिले से रवाना करेगा। प्रथम चरण में 12 जनवरी और द्वितीय चरण में 24 जनवरी से बसों को प्रयागराज के लिए भेजा जाएगा। निगम की बस में 52 यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन



बसों को बुक करने पर इनमें से निगम सिर्फ 50 यात्रियों का ही किराया लेगा। बस में श्रद्धालु भजन सुनते हुए अपनी धार्मिक यात्रा करेंगे। चालक-परिचालक भी यूनीफार्म में होंगे और यात्रियों से मधुर व्यवहार करेंगे। रूटवार होकर बसें झूंसी और मेला कछार पर अमेठी डिपो के बस अड्डा पर उतारेगी, वहीं से फिर यात्रियों को लेकर वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोई भी बुक करा सकेगा बस
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, ग्राम सचिव या अन्य कोई भी व्यक्ति परिवहन निगम की बस को बुक करा सकेगा। बस सभी यात्रियों को उनके गांव से ले जाएगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से बस यात्रियों को लेकर महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना होगी। ऐसे में दो यात्री फ्री में सफर कर सकेंगे। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के परिजन भी यूपी मार्गदर्शी एप के माध्यम से बस नंबर डालकर पता कर सकेंगे कि बस कहां चल रही है।





आंकड़ों पर नजर
कुल बसें - 46
निगम की बसें- 43
अनुबंधित बसें- 3
चालक- 74
परिचालक- 68




महाकुंभ के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से यदि कोई महाकुंभ प्रयागराज के लिए पूरी बस बुक कराया जाएगा तो किराए में छूट दी जाएगी। बस बुक कराने वाले व्यक्ति को दो यात्रियों का किराया नहीं देना पड़ेगा।
-काशी प्रसाद, एआरएम, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed