फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ome more death in thaura incident

तीन माह पूर्व हुए थौरा कांड में एक और मौत

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ome more death in thaura incident
भेटुआ/ परतोष (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव थौरा में बीती 29 अक्तूबर को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला बोल दिया था। हमले में एक परिवार के नौ लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान उसी दिन एक की मौत हो गई थी। मंगलवार को एक और घायल युवक की मौत हो गई। दूसरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने बुधवार सुबह शव को गांव के समीप अमेठी-धम्मौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

आचार संहिता समाप्त होने के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा नामजद सभी छह आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को राजी हुए। इस दौरान करीब तीन घंटों तक मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मालूम रहे कि कोतवाली क्षेत्र के गांव थौरा निवासी वंश बहादुर सिंह व दिलीप सिंह के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। 29 अक्तूबर को दिलीप सिंह ने अपने परिवारीजनों व कई अन्य साथियों के साथ वंश बहादुर पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में वंश बहादुर पक्ष के राजीव कुमार सिंह (42), राहुल सिंह (31), तरुण सिंह (38), आकाश सिंह (26), सुभाष सिंह (32), मीरा सिंह (46), गुड़िया (25), रेखा सिंह (28) व अरुण सिंह (33) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल राहुल सिंह की इलाज के दौरान उसी रात मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सुभाष सिंह का इलाज एम्स से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात दिन पूर्व सुभाष सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान सुभाष सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह परिवारीजनों ने शव को अमेठी-धम्मौर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, सीओ अर्पित कपूर, एसएचओ विनोद कुमार सिंह तथा एसओ मुंशीगंज संदीप कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग इस बात से नाराज थे कि अब तक नामजद आरोपियों में से छह की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अफसरों द्वारा परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन दिया गया था, जो तीन माह बाद भी पूरा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने आचार संहिता समाप्त होने के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने तथा शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को कहा। भाजपा नेता के आश्वासन के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार को राजी हुए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन समाप्त होने पर करीब तीन घंटे बाद बाधित मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।

घटना में घायल राजीव सिंह और आकाश सिंह का दोबारा ऑपरेशन होना है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की डेट दी है। इस बीच मंगलवार रात छोटे भाई सुभाष सिंह की मौत के बाद दोनों भाई फिर टूट से गए। थौरा गांव में वंश बहादुर के दो बेटों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सुभाष की पत्नी समेत अन्य परिवारीजन रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed