फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Old man was burnt to death

जिंदा जलाकर ही मारा गया था बुजुर्ग

Sun, 06 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Old man was burnt to death
अमेठी। गौरीगंज थाने के उत्तरगांव में बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम बर्न इंजरी व ट्रैकिया में कार्बन पार्टिकल्स मिलने से इसकी पुष्टि हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिए गए मौजूदा व पूर्व ग्राम प्रधान का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अन्य चार नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

उत्तरगांव निवासी रामप्रसाद सरोज (65) का शव शनिवार सुबह उनके घर से थोड़ी दूरी पर निर्माणाधीन सार्वजनिक प्रसाधन भवन के परिसर में मिला था। बुजुर्ग का शव मिलने के बाद उनके छोटे पुत्र राजेश ने मौजूदा ग्राम प्रधान राजाराम सरोज व पूर्व ग्राम प्रधान पवन उपाध्याय के अलावा राजाराम के पुत्र राम अनुज, राम केवल, राम सबल व एक अन्य अजय शर्मा पर अपने पिता को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

राजेश का कहना था कि आरोपी उसके कब्जे की भूमि पर सार्वजनिक प्रसाधन बनवाना चाहते थे। उसके पिता इसका विरोध कर रहे थे। इसी विवाद में उसके पिता की हत्या हुई है। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करते हुए मौजूदा व पूर्व ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया था। शनिवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने राजेश के आरोप की पुष्टि कर दी कि उसके पिता को जिंदा जलाकर मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम बर्न इंजरी को बुजुर्ग की मौत का कारण बताया गया है। रिपोर्ट में बुजुर्ग के ट्रैकिया में कार्बन पार्टिकल्स पाए गए हैं जो जिंदा जलाए गए लोगों के पोस्टमार्टम में मिलते हैं। एसएचओ देवेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजने के बाद अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed