फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officials cornered by questions from public representatives.

Amethi News: जनप्रतिनिधियों के सवालों में घिरे अधिकारी

Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officials cornered by questions from public representatives.
गौरीगंज ​स्थित विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में मौजूद सांसद किशोरी
अमेठी सिटी। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में शनिवार को दिशा समिति की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया। सवालों की बौछार के बीच अधिकारी फाइलों के पन्ने पलटकर जवाब तलाशते दिखे।
विज्ञापन



सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और प्रस्तावों को औपचारिकता न समझने को कहा। उन्होने प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। इनमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन शामिल थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखने को कहा गया। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों को समन्वय पर जोर देने की दी सलाह
सांसद ने बेहतर समन्वय से ही विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव बताया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और सीडीओ पूजा साहू भी उपस्थित थे। एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक राकेश प्रताप सिंह और विधायक महाराजी प्रजापति, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह बैठक में मौजूद रहे।


पुस्तक का विमोचन
बैठक के अंत में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने एक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राकेश पांडेय द्वारा लिखित उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम : अमेठी थी। यह कार्यक्रम बैठक के समापन पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed