फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers will do on-site verification of board examination centers

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अफसर करेंगे स्थलीय सत्यापन

Thu, 10 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Officers will do on-site verification of board examination centers
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे सचिव ने स्कूलों से डाटा अपलोड कराने के बाद स्थलीय सत्यापन कराने की योजना बनाई है। इसके लिए डीआईओएस ने डीएम से अनुमोदन प्राप्त कर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को पत्र जारी कर अफसरों को स्कूलों की ओर से अपलोड की गई सूचना का सत्यापन करते हुए 20 दिसंबर तक बिंदुवार रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों स्कूलों को केंद्र नीति निर्धारण के मानक के अनुसार स्कूल में मौजूद सुविधाओं का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया था। सचिव ने अपलोड डाटा का सत्यापन कराने की योजना बनाई है। इसके लिए सचिव का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने डीएम अरुण कुमार से अनुमोदन प्राप्त कर परीक्षा केंद्र का स्थलीय सत्यापन कराने के लिए एसडीएम की अगुवाई में चार अफसरों की टीम गठित करते हुए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में नामित अफसरों को स्कूल की ओर से अपलोड सूचना का आधारभूत भौतिक सत्यापन करते हुए 20 दिसंबर तक बिंदुवार रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आनलाइन केंद्र निर्धारण की नीति व पात्रता को पूरी करने वाले स्कूलों को ऑनलाइन केंद्र का दर्जा देते हुए विभाग सूची प्रकाशित कर आपत्ति प्राप्त कर निस्तारित करते हुए केंद्र फाइनल कर शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने डाटा अपलोडिंग में कम सूचना अंकित करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए समय से सत्यापन रिपोर्ट न मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों का सत्यापन कराने के लिए नामित अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार 12 दिसंबर को बैठक करेंगे। बैठक में अफसरों को सत्यापन के दौरान बरतने वाली सावधानी के साथ बोर्ड नियमों की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में अफसरों को सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने तथा अन्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए डीएम अन्य दिशा-निर्देश देंगे। डीआईओएस ने सत्यापन कार्य के लिए नामित अफसरों को बैठक में समय से प्रतिभाग करने की बात कहते हुए अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed