फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers could not answer DM's questions

डीएम के सवालों का उत्तर नहीं दे पाए अफसर

Sun, 23 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Officers could not answer DM's questions
अमेठी। कोविड-19 के रोकथाम व बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की डीएम ने शनिवार देर रात सीएमओ कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की। बचाव कार्यों के बारे में सही जवाब नहीं दे पाने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमओ को कंट्रोल सेंटर पर तैनात अफसरों व कर्मियों को प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम अरुण कुमार ने शनिवार देर रात सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेेंटर में तैनात अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने 593 सर्विलांस टीमों की ओर से डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों को नियमित रूप से फोन कर जानकारी लेने को कहा। पॉजिटिव मिलने के बाद उसे तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने तथा ऐसे मरीजों का नियमित फीडबैक लेने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से सवाल पूछे जाने पर वे स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज डीएम ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराकर पूर्ण जानकारी के साथ ही ड्यूटी पर लगाने का निर्देश सीएमओ को दिया। डीएम ने पुलिस विभाग के अफसर पर व कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल संबंधित थाने से संपर्क कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed