फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers and personnel follow Visakha guide line

विशाखा गाइड लाइन का पालन करें अफसर व कर्मी

Tue, 17 Nov 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Officers and personnel follow Visakha guide line
अमेठी। विशाखा गाइड लाइन के प्रति अफसरों व कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए आंतरिक शिकायत कमेटी की बैठक सीएमओ कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान जनक व्यवहार करने समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने अगली बैठकों में पुरुष कर्मचारियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंतरिक शिकायत कमेटी अध्यक्ष लेखाधिकारी स्नेही सिंह चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्व प्रथम अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों द्वारा बैठक में कार्यालय में कार्यरत सभी महिला अफसर व कर्मचारियों के उपस्थित रहने की सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को विशाखा गाइड लाइन के प्रति जागरूक किया जाए। कमेटी उपाध्यक्ष एसीएमओ डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को अपने कार्य व्यवहार व आदतों में महिलाओं के प्रति सम्मान जनक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि महिलाओं से सम्मान जनक रूप से पेश नहीं आना यौन उत्पीड़न संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित कई अनुच्छेदों का भी उल्लेख किया।
सदस्य जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी शालू गुप्ता ने महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण पर वर्ष 2013 में बने कानून पर चर्चा करते हुए कार्य स्थल पर विशाखा गाइड लाइन के अनुसार महिला अधिकारों को सुनिश्चित करते हुए समानता व यौन उत्पीड़न से युक्त कार्य स्थल बनाने के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी सभी कर्मचारियों तक इस संबंध में जागरूकता तथा प्रचार प्रसार करने पर अपनी सहमति व्यक्त की। अध्यक्ष ने अगली बैठकों में कार्यालय के सभी पुरूष कर्मचारियों को बुलाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में सदस्य शिखा पांडेय, महिमा व अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed