फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers and people practiced yoga

Amethi News: अफसरों व लोगों ने किया योगाभ्यास

Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officers and people practiced yoga
गौरीगंज ​स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में योगाभ्यास करते अफसर व अन्य। सूचना विभाग
अमेठी सिटी। जिले में योग सप्ताह की शुरुआत रविवार को हो गई। इस अवसर पर गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधिकारियों और आम लोगों के साथ योग किया।
विज्ञापन




राजेश अग्रहरि ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। नियमित योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। उन्होंने सभी लोगों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित कई विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभ बताए। योग सप्ताह के अंतर्गत जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मौके पर भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासन से नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय अधिकारी और आमजन भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed