{"_id":"6ae4ec168a35fe699a0c76e4","slug":"number-of-fever-patients-rises-due-to-change-in-weather-amethi-news-c-96-1-ame1002-179354-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज
Sat, 31 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक। - संवाद
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार लोगों को कई दिनों तक परेशान कर रहा है। तेज बुखार उतरने के बाद भी मरीजों को कमजोरी, सिर दर्द और बदन दर्द से राहत नहीं मिल रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी तक मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। शुक्रवार को अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
11:20 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कोई सिर दर्द और बदन दर्द से परेशान था तो कोई बुखार उतरने के बाद भी कमजोरी से जूझ रहा था। गौरीगंज के पंकज शुक्ल ने बताया कि बुखार कम होने के बाद भी शरीर में कमजोरी बनी हुई है। इससे रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है।
अमेठी की ऊषा देवी सिर दर्द और बदन दर्द से परेशान हैं। वहीं रजनीश ने बताया कि लगातार बुखार के साथ थकान महसूस हो रही है। डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौजूदा वायरल संक्रमण में मरीजों को करीब सात दिन तक तेज बुखार और कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर मरीज दवा और पर्याप्त आराम से स्वस्थ हो रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर घबराने के बजाय चिकित्सक की निगरानी में रहना चाहिए।
विज्ञापन
ओपीडी में मरीज पहुंचे 964
जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को 964 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इनमें 421 बुखार, 80 खांसी, 102 जुकाम और 30 पेट दर्द के मरीज रहे। त्वचा रोग के 80 और हड्डी रोग के 70 मरीज भी पहुंचे। इमरजेंसी ओपीडी में 94 मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल में 120 एक्सरे, 50 अल्ट्रासाउंड और 5045 प्रयोगशाला जांचें की गईं।
ये बरतें सावधानी
पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ लें।
शरीर को पर्याप्त आराम दें।
बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
लगातार बुखार रहने या हालत बिगड़ने पर चिकित्सक से जांच कराएं।
सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक सुस्ती होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।