फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now you can also make Ayushman card through mobile app.

Amethi News: अब मोबाइल एप से भी बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड

Sun, 07 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now you can also make Ayushman card through mobile app.
अमेठी सिटी। कैंसर, किडनी, लिवर सहित कई बीमारियों के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज की निशुल्क सुविधा है। अब तक 5,71,232 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। पात्र लाभार्थी अपने मोाबइल से भी आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चल रहा है। जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर मोबाइल पर भी इसे बनाने के लिए आवेदक कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान चल रहा है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि कुल 2,16,814 परिवार के सापेक्ष 9,37,032 सदस्यों को योजना के तहत चयनित किया गया है। अब तक 1,99,985 परिवारों के 5,71,232 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं और वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 70 साल से अधिक उम्र के 53838 का लक्ष्य है, इसमें 26,848 बुजुर्गों का आयुष्मान वयवंदन कार्ड बनाकर वितरित किया जा चुका है। इस योजना में कैंसर, किडनी, लिवर कई बीमारियों में पात्र लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस योजना में 231 अस्पताल पंजीकृत हैं, जिसमें 20 निजी और 13 सरकारी हैं। इन पंजीकृत अस्पतालों के अलावा 13 सीएचसी, 30 पीएचसी, जिला अस्पताल, 200 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के लाभार्थी आशा, पंचायत संगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। किसी भी परेशानी पर टोल फ्री नंबर 180018004444 पर जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


55,962 को मिल चुका है निशुल्क इलाज
आयुष्मान योजना के नोडल प्रभारी डॉ. अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि इस योजना में 55962 लोगों को निशुल्क इलाज मिल चुका है। इनके इलाज में करीब 87 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग, हड्डी रोग समेत अन्य बीमारी का इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed